पोखड़ा के पल्लीधार में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

जनमंच टुडे/ देहरादून/सतपुली।

कोरोना का संक्रमण तेज़ी से पांव पसार रहा है। मैदानी जिलों के  बाद अब कोरोना तेज़ी से पर्वतीय जिलों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है जो कि चिंता का विषय बनता जा रहा है। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, नैनीताल जैसे मैदानी जनपदों के बाद पहाड़ में तेज़ी से पांव पसार रहा है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग, चम्पावत, बागेश्वर और पौड़ी जैसे पर्वतीय जिलों में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। पौड़ी जनपद में भी कोरोना संक्रमण तेज़ी से पांव पसार रहा है, पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौबट्टाखाल विस में संक्रमण तेज़ी से  पांव पसार रहा है, विगत दिनों एकेश्वर ब्लाक के ईडा में 10 ओ कुरख्याल में 51 लोग संक्रमित पाए गए थे। इस क्षेत्र में वाइरल फीवर तेज़ी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। क्षेत्र में एक भी लेब की व्यवस्था न होने से लोग अपनी जांच नहीं करा पा रहे हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र में  तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में पौड़ी गढ़वाल में कोरोना के 411 नयेमामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीरोंखाल ब्लॉक में एक, दुगड्डा में 119, द्वारीखाल में 20, जयहरीखाल में पांच, कल्जीखाल में 20, खिर्सू में 61, कोट में 03, नैनीडांडा में एक, पाबौ में 15, पौड़ी में 64, पोखड़ा में 15, रिखणीखाल में 03, थलीसैंण में 19, यमकेश्वर ब्लॉक में 38 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों और राज्यों राज्यों से आए  की संख्या 26  है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि गांवों में कोरोना संक्रमित मिल रहे है। जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना के 411 संक्रमित पाए गये है।  हंस अस्पताल सतपुली में 9, थाना सतपुली में दो पुलिकर्मी, कल्जीखाल ब्लॉक के थापली गांव के 8, भटीगांव में 12, पोखड़ा ब्लॉक के पल्लीधार  में 12, यमकेश्वर ब्लॉक के तल्ला बनास में 8 और सार में 18 कोरोना संक्रमित पाए गए। जनपद में बीते 24 घंटे में 286 कोरोना संक्रमित ठीक हुए है। जिले में अब तक 13830 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है इसमें से 9358 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके है। अब  पूरे जनपद में 4322 एक्टिव केस है। पौड़ी जनपद में अब तक कोरोना  से 154 लोगों की मौत हो चुकी है।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *