रविवार को मिले 4496 कोरोना संक्रमित,188 की मौत
जनमंच टुडे/देहरादून।
लाकडाउन के बाद राज्य में कोरोना की रफ्तार कुछ कम पड़ने लगी है, लेकिन दूसरी तरफ अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमितों मरीजों की मौत चिंता का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4496 कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि 188 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही 5034 संक्रमित मरीज अस्पतालों में ठीक हुए राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो लाख 87 हजार 286 तक पहुंच गया है। इसमें से एक लाख 98 हजार 530 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वही एक्टिव मामले बढक़र 78 हजार 802 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को देहरादून में 1248 , हरिद्वार में 572 ,टिहरी में 498, उधमसिंह नगर में 393, पौड़ी में 391, रूद्रप्रयाग में 356, उत्तरकाशी में 351, चमोली में 211, बागेश्वर में 153, नैनीताल में 117, पिथौरागढ़ में 100, अल्मोड़ा में 65 व चंपावत में 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को इलाज के दौरान 188 संक्रमित की मौत हुई । जिसमे एमएच रूडक़ी में 28, जेएलएन डीएच रूद्रपुर में 27, राजीव गांधी स्टेडियम देहरादून में 15, डा. सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी व एसडीएच रूडक़ी में 14—14, दून मेडिकल कालेज में 13, बेस अस्पताल श्रीनगर में 10 की मौत हुई। कैलाश अस्पताल देहरादून व अन्य अस्पतालों में छह—छह, अरोग्यधाम अस्पताल देहरादून, मैक्स अस्पताल व मिडसिटी अस्पताल रूद्रपुर में चार-चार, सीएमआई देहरादून, एमएच देहरादून, वेलमेड अस्पताल देहरादून, डीएच उत्तरकाशी, हरिद्वार व नैनीताल के अन्य अस्पतालों में तीन—तीन, कांलिदी अस्पताल देहरादून, प्रसाददून अस्पताल, अरोग्यधाम अस्पताल रूडक़ी, विवेकानंद अस्पताल नैनीताल, डीएच पिथौरागढ़ व पिथौरागढ़ के अन्य अस्पतालों में दो—दो, अल्मोड़ा, डीएच बागेश्वर, डीएच चंपावत, एसडीएच नरेन्द्रनगर, कोरोनेशन अस्पताल देहरादून, मेला अस्पताल हरिद्वार, सेंट्रल अस्पताल हल्द्वानी, पौड़ी, पिथौरागढ़, प्रयास अस्पताल खटीमा, संजीवनी अस्पताल उधमसिंह नगर, स्पर्श अस्पताल उधमसिंह नगर व स्वास्तिक अस्पताल उधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हुई।
जनमंच टुडे सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं, जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

