कार खाई में गिरी दम्पति की मौत
जनमंच टुडे/पौड़ी/ सतपुली।
मंगलवार सुबह पौड़ी से देहरादून आ रही एक कार देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी हादसे में कार सवार दम्पति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उज्याड़ी गांव के रविंद्र सिंह (48 ) अपनी पत्नी सुषमा देवी( 44) के साथ कार यूके 12 सी 4271 से पौड़ी से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार सबदरखाल के कुंडाधार के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचेगहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य मे जुट गए, पुलिस भी तुरन्त मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से दोनों को खाई से निकालकर देवप्रयाग अस्पताल पहुँचाया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने दम्पत्ति को मृत घोषित कर दिया। दोनों शिक्षक थे। सुषमा पौडी जिला स्थित प्राथमिक विद्यालय ल्वली बड़गांव में प्रधानाध्यापिका थी, जबकि रविंद्र सिह जूनियर हाईस्कूल देहलचैरी बाड़ा में शिक्षक थे।

