जरूरतमंदों के लिए ‘फरिश्ता’ बने नौटियाल

जनमंच टुडे/ नैनबाग।

कोरोना के चलते लोगों की रोजी, रोटी पर बुरा प्रभाव पड़ा है। कोरोना के चलते लगे कोरोना कर्फ्यू से वैसे तो मध्यम वर्गीय भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

वैसे सबसे अधिक  प्रभावित कोरोना से असहाय और गरीब तबका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। काम काज कम होने से उनकी आमदनी प्रभावित हुई है और उन्हें, बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। देवभूमि में  कई सामाजिक संस्थाएं और मित्र पुलिस  गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में जुटी हुई है। कि विपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड की मित्र पुलिस अपनी जान जोखिम में डालकर गरीब, असहाय आवर जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता करने में जुटी हुई है। दवा, एम्बुलेंस, आक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ ही भूखे को खाना खिला रही है।  वही जरूरतमंदों को उनके घर तक राशन पहुँचा कर अपनी डयूटी के साथ मानवीय धर्म का बखूबी निर्वहन कर रही है। नई टिहरी के डामटा के चौकी इंचार्ज शेखर नौटियाल  अपने फर्ज को बखूबी निभाने के साथ ही नर सेवा ही नारायण सेवा की सूक्ति को साकार करने के उद्देश्य से दिन, रात मानव सेवा में लगे हुए हैं। वह क्षेत्र के हर जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों को राशन मुहैया करवा रहे हैं। उनके इस कार्य की हर कोई प्रसंशा कर रहा है। कोई भी भूखा  न सोए इस उद्देश्य के साथ ये हर गांव का दौरा कर जरूरतमंद लोगों को राशन देे रहे हैं। नौटियाल  हर समय जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिये खड़े रहते हैं। स्थानीय जनता बेझिझक अपनी समस्या उनके सामने रखते हैं और नौटियाल प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्या का समाधान करते हैं। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करने के लिए आगे आने के साथ ही, लाकडाउन कर्फ्यू का पालन करने की भी अपील की है।

  • नैनबाग से  शिवांश कुंवर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *