शनिवार को मिले 2903 कोरोना संक्रमित 64 की मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून ।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण धीरे, धीरे कम हो रहा है, आवर संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है।
शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 2903 नए मामले मिले हैं, जबकि 8164 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 64 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढक़र 310469 तक पहुंच गया है। अब तक 241430 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 57929 एक्टिव केस हैं। कोरोना
से अब तक 5734 मरीजों की मौत हो चुकी है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 64 संक्रमित मरीजों की मौत हुई । सबसे अधिक 44 मौतें देहरादून में हुई हैं। हरिद्वार में नौ, नैनीताल में आठ, ऊधमसिंहनगर में छह व पौड़ी में एक मरीज की मौत हुई है। वही 2903 लोग संक्रमित मिले।
देहरादून में सबसे अधिक 610 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 465, पौड़ी में 297, टिहरी में 281, नैनीताल में 256, अल्मोड़ा में 221, ऊधमसिंहनगर में 183, चमोली में 160, रुद्रप्रयाग में 131, पिथौरागढ़ में 112, चंपावत में 89, उत्तरकाशी में 58 व बागेश्वर में 40 कोरोना पॉजीटिव मिले।
जनमंच टुडे सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं, जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

