अपने दायित्व का बख़ूबी निर्वहन कर रहे पत्रकार : सीओ
जनमंच टुडे/ सतपुली।
सीओ पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने सतपुली पुलिस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस विकट परिस्थितियों में सतपुली पुलिस अपने कर्तव्य के साथ जरूरदमन्दों को सहायता उपलब्ध कराकर मानव धर्म निभा रही है। उन्होंने कहा कि मित्र पुलिस आमजनता के साथ मित्रता की भूमिका में खड़ी है और हर जरूरतमंद की सहायता कर रही है। उन्होने पत्रकारों की प्रशंसा की ओर उन्हें पीपी किट बहुत की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे पत्रकार अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे हैंऔर समाज को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पत्रकार पुष्पेन्द्र राणा को उन्होंने बेहतर कार्य करने के लिए सीओ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल तेज सिंह प्रेम प्रकाश मोहित सुरज सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
