काम के नाम पर खानापूर्ति, ग्रामीणों में रोष
जनमंच टुडे/ नैनबाग।
फेब्रिको कंपनी द्वारा बिजली के कार्य को लेकर से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। लोगों के अनुसार कम्पनी ने काम के नाम पर सिर्फ खनापूर्ति की है। टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ग्राम सभा जयद्वार त्याडे मुश्कोल तोक में फेब्रीको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिजली का काम किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार कम्पनी ने काम के नाम्बपर लीपापोती की। ग्रामीणों के अनुसार कम्पनी ने बिजली के जो पोल लगाए गए हैं उनके बीच की दूरी अत्यधिक दूर है। दोनों पोल के बीच की दूरी 700 मीटर रखी गई है, जो कि बहुत अधिक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल की ऊंचाई अत्यधिक होने के कारण तार आपस में टकरा सकती है, जिसके चलते, जान, माल के खतरे का अंदेशा बना रहता है,जिससे आस पास में रहने वाले छानियों ग्रामीण और पशुओं को खतरा है। ग्रामीणों ने कम्पनी से इस समस्या का समाधान जल्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नही होता है तो उन्हें मजबूरन कम्पनी के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होना पड़ेगा।
- शिवांश कुंवर, नैनबाग।
