आज मिले 2991 कोरोना संक्रमित,53 की मौत

देहरादून/ जनमंच टुडे।

प्रदेश में कोरोना लहर धीरे, धीरे कुंद पड़ रही है। बुधवार को प्रदेश भर में कोरोना के 2991 मामले प्रकाश में आए जबकि आज कोरोना से 53 लोगों की मौत हुई व 4854 संक्रमित मरीज ठीक हुए।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन नक अनुसार राज्य में बुधवार को 2991 मामले पाए गए, वहीं कोरोना संक्रमित 53 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण के  मामले बढक़र 321337 हो गए हैं। हालांकि अब तक 266182  ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 43 हजार 520 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 6113 मरीजों की मौत  अब तक हो चुकी है। आज जिन 53 मरीजों की मौत हुई है उनमें सबसे अधिक 21 मौते देहरादून  में हुई हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में 15, नैनीताल में चार, हरिद्वार व चमोली में तीन—तीन तथा पौड़ी व पिथौरागढ़ में दो—दो मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को  ऊधमसिंहनगर में सबसे अधिक 815 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि देहरादून में 414 ,  नैनीताल में 370, हरिद्वार में 283, टिहरी में 196, पौड़ी में 194, चमोली में 175, अल्मोड़ा में 149, पिथौरागढ़ में 122, रुद्रप्रयाग में 98, उत्तरकाशी में 79, बागेश्वर में 68 और चंपावत में 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *