जायसवाल को उपाध्यक्ष व गौतम को महासचिव की कमान
जनमंच टुडे/ देहरादून।
अनुसूचित जाति / जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण माँगरिया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप ने रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक / अध्यक्ष गीताराम जायसवाल को अनुसूचित जाति /जनजाति विकास परिषद का उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही संजय कुमार गौतम को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों को जिम्मेदारियां देने के बाद संदीप ने कहा कि दोनों के अनुभव का लाभ विकास परिषद को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि गीताराम जायसवाल और संजय कुमार के साथ आने से विकास परिषद को मजबूती मिलेगी और अपने समाज के लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये समाज सेवक हैं, और हर समय जरूरतमन्द लोगों की सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं और गरीब लोगों के साथ मजबूती के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ देते हैं। यह लम्बे समय सेे मानव सेवा में जुटेे हुए हैं।
