आज मिले 2146 कोरोना संक्रमित, 81 की मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राज्य में कोरोना का जाल धीरे, धीरे कमजोर पड़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेशभर में कोरोना के 2146 मामले सामने आए हैं, जबकि 81 संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश मेंकोरोना से 6201 लोगों की जान जा चुकी है। वही प्रदेश में आज 6306 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज 2146 संक्रमित पाए गए, जबकि 81 की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में कोरोना से 3 लाख 23 हजार 483 संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 72 हजार 428 मरीज स्वस्थ हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 39,177 हो गई है। आज देहरादून में सर्वाधिक 330 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि पिथौरागढ़ में 252, उधमसिंह नगर में 205, अल्मोड़ामें 178, बागेश्वर 74, चमोली में 153, चम्पावत में 41, हरिद्वार में 219, नैनीताल 261, पौड़ी में 181, रुद्रप्रयाग में 98, टिहरी में 51 उत्तरकाशी 103 संक्रमित पाए गए।
जनमंच टुडे सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं, जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

