स्थानांतरण पर हुआ भव्य विदाई समारोह

जनमंच टुडे/ सतपुली।

सतपुली थाने में तैनात पुलिसकर्मी का पौडी स्थानांतरण होने पर थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल की मौजूदगी में कर्मी को भव्य विदाई दी गई। इस मौके पर आयोजित विदाई समारोह  में एसआई इंद्रजीत सिंह राणा व संतोष पैथवाल ने उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने उनका फूल माला व उपहार देकर मनोज को विदा किया। थानाध्यक्ष संतोष पंथवाल ने कहा कि मनोज  द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। मनोज ने जंगलों में लगी आग को बुझाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जंगलों को बचाने में योगदान दिया। वहीं आपदा के समय लोगों की मदद की, साथ ही अपराधियों की धड़पकड़ कर उन्हें उनके  जगह तक पहुँचाया।

गांजे व शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने में उनका विशेष सहयोग रहा।  इसी के चलते उन्होंने कई ऐसे उत्कृष्ट कार्य किए जो कि सतपुली थाने के लिए मिसाल कायम हुए । मनोज के द्वारा सरल सौम्य स्वभाव के धनी मनोज के जाने पर कई व्यापारी तथा स्थानीय लोग भी दुखी दिखे । वही पुलिसकर्मी मनोज ने कहा कि स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है किंतु सतपुली थाने व जनता का भरपूर स्नेह मिला, जो हमेशा याद रहेगी। इस अवसर पर पुलिसकर्मी अर्जुन कुलदीप सिंह शेर सिंह महेंद्र प्रकाश सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • पुष्पेन्द्र राणा सतपुली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *