बादल फटा, बह गये रास्ते
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
शनिवार देर रात और रविवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते कई जगह मुसीबत का सामना करना पड़ा। जनपद पौड़ी के बैंग्वाड़ी गांव के समीप आमसेरा तोक में रविवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब बादल फट गया। जब घटना घटी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। जैसे ही बादल फटने का आभास हुआ लोग जाग गए और, गांव में अफरा तफरी मच गई। बादल के साथ आए मलबे की चपेट में आने से गाँव को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे की चपेट में आने से दो गौशाला क् भारी मलबा आने से पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग करीब छह घंटे तक बंद रहा। ग्रम प्रधान ने बताया कि बादल फटने की घटना रात्रि करीब साढे तीने बजे की है। तेज बारिश और आवाज आई। इससे पहले रात को कोई कुछ समझ पाता आमसेरा तोक में बादल फटा। उनका कहना है कि भारी मलबा आने से समीप ही गोशाला में बधी तीन मवेशियों को सुरक्षित निकाला।
जगदम्बा, डंगवाल।
