एक जून से फ्री स्टोरेज की सेवा खत्म
जनमंच टुडे।
देश में एक जून से दो बड़े बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाला है। एक जून से तेल कम्पनी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा सकती है या घटा सकती है। वही गूगल फोटोज की अनलिमिटेड स्टोरेज की सेवा खत्म हो जाएगी और जो यूजर्स जीमेल अकाउंट के साथ मिलने वाली 15 जीबी स्टोरेज से अधिक स्टोरेज चाहते हैं, उन्हें अब अलग से स्टोरेज खरीदना होगा। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है, इसलिए एक जून 2021 से देशभर में सिलिंडर की कीमत घट या बढ़ सकती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत उत्तराखण्ड के विभिन्न शहरों, जिलों में क्या होगी वह एक जून को ही पता चल पाएगा। वहीं, अब नेट चलाने वालों को गूगल फोटोज की अनलिमिटेड स्टोरेज के लिए अपनी जेब ढिली करनी पड़ेगी। एक जून से फोटो गैलरी एप गूगल फोटोज की अनलिमिटेड स्टोरेज खत्म हो जाएगी। इसका एलान कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ही किया था कि वह गूगल फोटोज के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड स्टोरेज को खत्म करने जा रही है। अब जो यूजर्स जीमेल अकाउंट के साथ मिलने वाली 15 जीबी स्टोरेज से अधिक स्टोरेज चाहते हैं उन्हें अलग से स्टोरेज खरीदना पड़ेगा।
