कल होगा मद्यूं त्येरि जै – जैकार का लोकार्पण
जनमंच टुडे/ऊखीमठ।
केदारघाटी मंडाण सांस्कृतिक ग्रुप के वैनर तले व पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल के स्वर में भगवान मदमहेश्वर की महिमा पर आधारित भजन मद्यूं त्येरि जै – जैकार का वर्चुअल विमोचन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से ऊखीमठ आगमन पर बने धार्मिक भजन का वर्चुअल विमोचन कल शाम पांच बजे सादगी से किया जायेगा। पंच केदार में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात व सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान भगवन मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के हिमालय से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर इस भजन में भगवान मदमहेश्वर की धार्मिक महत्ता का विवरण बडे़ भक्तिमय से किया गया है। भगवान मदमहेश्वर की महिमा पर आधारित भजन को आचार्य आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल ने लिखा है जबकि रिकॉर्डिंग राज आर्यन स्टूडियो देहरादून में की गयी है। भगवान मदमहेश्वर की महिमा पर आधारित भजन में संगीत वी केश ने दिया है। गायन का सहयोग शैलेश नौटियाल ने दिया है। एडिटिंग मोहित कुमार ने की है। बबलू जंगली कैमरामैन की भूमिका अदा कर रहे है। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम से ऊखीमठ आगमन पर आधारित भजन में संजय शर्मा दरमोड़ा, समाजसेवी, एडवोकेट दिल्ली हाई कोर्ट,आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई उपाध्यक्ष चार धाम विकास परिषद उत्तराखंड, नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी कार्याधिकारी देवस्थानम् बोर्ड केदारनाथ प्रतिष्ठान उखीमठ, सुरेंद्र दत्त नौटियाल सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी, वरिष्ठ कवि ने सहयोग किया है। जानकारी देते हुए आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल ने बताया कि वर्चुअल विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शर्मा दरमोड़ा एडवोकेट दिल्ली हाई कोर्ट होंगे, जबकि वर्चुअल विमोचन समारोह की अध्यक्षता चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्चुअल विमोचन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि अमरदेई शाह अध्यक्ष जिला पंचायत रुद्रप्रयाग, विशिष्ट अतिथि आशा नौटियाल पूर्व विधायक, चंडी प्रसाद भट्ट पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , श्वेता पांडे प्रमुख क्षेत्र पंचायत ऊखीमठ, विनोद राणा जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विजय राणा अध्यक्ष नगर पंचायत उखीमठ और नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी अधिकारी देव स्थानम् बोर्ड होंगे। बताया कि ऊखीमठ से लेकर गौंडार तक की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानगण, क्षेत्र समिति सदस्यगण, वन पंचायतों सरपंच, अध्यक्ष महिला मंगल दल ,युवक मंगल दल मद्महेश्वर घाटी क्षेत्र के सभी साहित्यकार, लोक गायक, विद्यालयों के प्रधानाचार्य- प्रधानाध्यापक एवं नगर पंचायत ऊखीमठ के सभी सभासद को विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए निमंत्रण भेजा गया है ।
- वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी।
