विजेंदर सिंह उत्तराखंडी ने खोला आक्सीजन जांच केंद्र

जनमंच टुडे/ सतपुली।

क्षेत्र में कोरोना के रोकथाम के लिये जिला, प्रशासन, समाज सेवियों के साथ ही जागरूक नागरिक  दिन रात जुटकर कोरोना के चेन को तोड़ने का भरसक प्रयास कर रहे हैं । वही लोगों को अपने स्तर से सुविधाएं उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में एकेश्वर प्रखंड के उखलेत में समाजसेवी विजेंदर सिंह उत्तराखंडी द्वारा आक्सीजन जांच केन्द्र की स्थापना की गयी ।

उन्होंने कहा कोरोना महामारी  से लड़ने के लिए ग्रामवासियों के लिये ग्राम सचिवालय में ही आक्सीजन जांच केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने कहा  जिन लोगो को बी पी समस्या से वो भी बी पी जांच करवा सकते है । बुखार से पीडित लोग बुखार की जांच करवा सकते है। उनके इस अभिनव पुनीत कार्य की हर कोई प्रसंशा कर रहा  हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *