घर,घर जाकर एसडीएम ने बांटी दवा

जनमंच टुडे/ सतपुली।

उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने आज आईवर मेक्टिन दवाइयों के किट वितरण की जानकारी ली। उन्होंने सतपुली बाजार में आशा वर्करों के साथ कई घरों में जाकर दवाई वितरण किट की जानकारी के साथ कोरोना काल में चल रहे प्रशासन के कार्यों की समीक्षा की ।

इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि वह बेवजह घरों से बाहर न निकले। लोगों से अपील करते हुए  उन्होंने कहा कि कोरोना तभी हारेगा, जब हमलोग जागरूक होंगे, मास्क पहनेंगे, दो गज की दूरी बनाए रखेंगे। उन्होंने शासन की गाइड लाइन का पालन करने ही अपील है। एसडीएम संदीप कुमार सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष  अंजना वर्मा के घर पहुंचे और दवाई की किट प्रदान की। और कई वार्डों में जाकर उन्होंने आशा वर्कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना भी की । इस अवसर पर तहसीलदार सुधा डोभाल, इंदु जुयाल, कल्पेश्वर बौठियाल रत्नेश बौठियाल, संगीता डोबरियाल, हेमलता विष्ट आदि थे।

  • पुष्पेन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *