पूर्व विधायक राजकुमार बोले, अपराधियों पर नकेल डाले पुलिस
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राजपुर रोड विस क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के अनुसुचित् जाती के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंदर सिंह रावत से मुलाकात की और कोरोना काल में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और उनसे अपराधों पर लगाम कसने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंदर सिंह रावत को अवगत कराया कि कोविड काल में दिन प्रतिदिन अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है, अपराधी देहरादून की छवि को धूमिल करने के साथ ही पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।कोरोना में जहाँ जनता अपनी जान बचाने के जतन में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर अपराधी कोरोना से परेशान लोगों की परेशानी का फायदा उठा रहे हैंऔर पुलिस को चुनौती पेश कर रहे हैं, इसका निदान शीघ्र किया जाना बेहद जरुरी है। राजकुमार ने एसएसपी को बताया कि मलिन बस्तियों मेे नशीले पदार्थ बेचने का कारोबार बढ़ रहा है और इन बस्तियों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग इस जुर्म में संलिप्त है। इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद रमेश कुमार ,पार्षद रीता रानी,शैलेन्द्र थपलियाल उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ. योगेंदर सिंह रावत को अवगत कराया की भाजपा नेताओं के दबाव मेे कांग्रेस के पार्षदों को झूठे मुक़दमे मेें फसाया जा रहा है तथा आपस के लेन देन के विवाद को लेकर कांग्रेस पार्षद आयुष गुप्ता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
