आज मिले 892 कोरोना संक्रमित, 43 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।                                   उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण  में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज हुई और संक्रमित मरीजों की मौत का ग्राफ भी बढ़ गया है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 892  मामले मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 43 मरीजों की मौत  हुई है। वहीं 4006 संक्रमित मरीज ठीक  हुए हैं।  प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढक़र 332959 तक पहुंच गया है। इनमें से 301128 लोग ठीक हो चुके हैं।
वर्तमान में कोरोना के 19 हजार 283 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 6631 मरीजों की मौत राज्य में अब तक हो चुकी है। आज जिन 43 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है उनमें सबसे अधिक 31 मौतें देहरादून जिले के अलग—अलग अस्पतालों में हुई है। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में सात, नैनीताल में तीन और हरिद्वार व रुद्रप्रयाग में एक-एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग  द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को देहरादून में सबसे अधिक 203 लोग संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 127, हरिद्वार में 112, अल्मोड़ा में 96, ऊधमसिंहनगर में 76, चमोली में 54, पिथौरागढ़ में 51, टिहरी में 46, पौड़ी में 44, रुद्रप्रयाग में 33, चंपावत में 23, बागेश्वर में 15 और उत्तरकाशी में 12 लोग  पॉजीटिव मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *