बेसहारा कन्याओं के जीवन में खुशियों के इंद्रधनुषी रंग भरेंगे चौहान

जनमंच टुडे/ सतपुली।

  जनपद पौड़ी के सतपुली व जाने माने समाजसेवी और जनपद के उद्योगपति सुंदर सिंह का नाम एक दूसरे के पूरक बन चुके हैं। मिलनसार एवं मृदुल स्वभाव के धनी चौहान हर किसी के चहेते हैं। वह क्षेत्र के जरूरतमन्द लोगों के लिए मसीहा जैसे हैं ।  सुख,दुख में वह हर व्यक्ति के साथ खड़े रहते हैं। सुंदर सिंह चौहान हर जरूरतमन्द की निस्वार्थ भाव से तन,मन,धन से सहायता करते हैं। वह
वर्षों से समाज सेवा के कार्य से जुड़े हुए हैं। वह हज़ारों लोगों की सहायता कर चुके हैं बावजूद उसके वह सुर्खियों में रहना पसन्द नहीं करते। वह कहते हैं कि  है कि मुझे लोगों को यह नहीं दिखाना है कि मैंने यह काम किया। चौहान के कार्यों की लोग खूब सराहना करते हैं और  उनके काम व उनको सम्मान देते हैं। चौहान जमीन से  जुड़े होने के साथ-साथ स्थानीय  स्तर पर लगे कुटीर उद्योग या अन्य कामों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया है। मार्च माह में उन्होंने  अपनों द्वारा ठुकराए गए लोगों के लिए अपने प्रयास से एक अत्याधुनिक वृद्धा आश्रम की नींव रखी,इससे अपनों द्वारा ठुकराए गए वृद्व लोगों में आशा की एक नए किरण जागृत हुई। इसके बाद अब उन्होंने असहाय, बेसहारा कन्याओं का सहारा बनने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मेरठ, पौड़ी राजमार्ग पर उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से  चौहान पेट्रोल पंप खोला, और कोरोना काल के चलते सादे समारोह में इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्प ग्राहकों की उम्मीदों पर सौ फीसद खरा उतरेगा। वही समाज सेवा में एक और पहल की शुरू करने का लक्ष्य उन्होंने रखा है। अपने समाज सेवा
व मानव धर्म के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अब उन कन्याओं का विवाह धूमधाम से कराने का निर्णय लिया है, जिनका कोई सहारा नहीं है। वह उन कन्याओं के अभिभावक बनकर उनके दामन को खुशियों से भरेंगे।
सुन्दर सिंह चौहान अब गरीब विधवा महिलाओं की कन्याओं की शादी धूमधाम से करवाएंगे। शादी आश्रम के माध्यम से करवायेगें। चौहान का कहना है कि जिस लड़की की शादी को सहायता दी जायेगी, उन्हे 6 महीने पूर्व अपना आवेदन वृद्ध आश्रम में जमा करना होगा ताकि आश्रम का दल सही जांच पड़ताल कर स्वीकृति दें सके।  चौहान की  यह सामाजिक पहल गरीब कन्याओं  के सपनों को साकार करके उनके जीवन की बगिया को महकाएगी।
  • सतपुली से जगदम्बा डंगवाल
  • पुष्पेंद्र राणा की रिपोर्ट।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *