एकजुट होकर आगामी विस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
जनमंच टुडे/ देहरादून ।
कोरोनाकाल में सरकार की अव्यवस्था एवं नाकामियों को लेकर निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की अध्यक्षता में उक्रांद कार्यालय में बैठक हुई। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण में हो रही देरी खतरनाक है। सरकार अविलम्ब निशुल्क टीकाकरण ग्राम, वार्ड स्तर पर पुरजोर तरीके से लागू करें, जिससे तीसरी लहर की स्थिति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में अभी तक सरकारें स्वास्थ्य सेवा को दुरुस्त नही कर पायी है। सीएचसी व पीएचसी की हालात बदहाल है, जिसके लिये अभी तक कि सरकारें जिम्मेदार है। राज्य की बदहाली के लिये भाजपा कॉग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी इस कोरोनाकाल मे जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करे। उन्होंने कहा कि आगामी महाधिवेशन जुलाई के लिए सभी तैयारी करें। दल का सांगठनिक चुनाव दल की सवैंधानिक के तहत सम्पन्न किया जायेगा। सभी आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कमर कसे। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार, लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, किशन सिंह रावत, प्रताप कुँवर, प्रमिला रावत, विपिन रावत, राजेन्द्र बिष्ट, केन्द्रपाल तोपवाल, राजेश्वरी रावत, समीर मुंडेपी, वीरेंद्र रावत, सोमेश बुडाकोटी, पंकज पैन्यूली, दिनेश नेगी, सीमा रावत, दीपक रावत, किरन रावत कश्यप, दीपक मधवाल आदि थे।
