आज मिले 446 कोरोना संक्रमित,23 की गई जान

जनमंच टुडे/ देहरादून।

प्रदेश में कोरोना से राहत मिलती नजर आ रही है। कोरोना के मामले में लगातार गिरावट लोगों को सुकून पहुँचा रही है। रविवार को प्रदेशभर में 446 कोरोना संक्रमित मील हैं, वही 23 लोगों की मौत हुई है। वही 1,580 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घरों को लौटे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 3 लाख 34 हजार 24 लोग कोरोना से संक्रमित  हुए , जिसमें से 3 लाख 5 हजार 239 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही अब  एक्टिव केस की संख्या भी 16,125 रह गई है। रविवार को देहरादून में 121 संक्रमित पाए गए, इसके बाद हरिद्वार में 67 एवं पिथौरागढ़ में 61, टिहरी में 54 संक्रमित पाए गए। ऊधमसिंह नगर में 26,अल्मोड़ा में 7, बागेश्वर में 6चमोली में 23, चम्पावत में 4, नैनीताल 25,पौड़ी में 20,रुद्रप्रयाग में 9, उत्तरकाशी 23 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *