‘रोशनी जन सेवा संस्था’ के महानगर अध्यक्ष बने राहुल पवांर
जनमंच टुडे/ देहरादून।
रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने राहुल पवांर को रोशनी जन सेवा संस्था का देहरादून महानगर अध्यक्ष देहरादून नियुक्त किया । संस्था के केंद्रीय महासचिव संजय कुमार गौतम ने कहा कि राहुल पवार के आने से संस्था को ताकत मिलेगी राहुल पवांर एक सामाजिक कार्यकर्ता है और समाज हित मे काम करते रहे हैं। संस्था के कई पदाधिकारियों ने राहुल पवांर के अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई है। पंवार के महानगर अध्यक्ष बनने पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार , महासचिव निम्मी सिंह, संगीता सैनी , प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान, डॉ अजीत भारती, पिंकी जायसवाल, लेखराज, दिनेश कुमार, मकान लाल बेसरियाल, कोषाध्यक्ष रीना जायसवाल, सचिव जसवंत सिंह आदि खुशी जताई है।
