आप की करोना मुक्त अभियान की शुरूवात
जनमंच टुडे/ नैनबाग।
आम आदमी पार्टी का अमेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र में करोना मुक्त अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान ग्रामीणों को दवा, मास्क आवर सेनिटाइजर वितरित किया गया आवर लोगों से प्रशासन द्वारा जारी कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। टिहरी गढ़वाल के जौनपुर धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के नैनबाग क्षेत्र में अमेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का करोना मुक्त अभियान शुरू हुआ।
इस अभियान को लोगों का सहयोग मिल रहा है और इस सामाजिक कार्य के लिए ग्रामीणों ने अमेन्द्र बिष्ट की सराहना की है। ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना काल मे अधिकांश जनप्रतिधि क्षेत्र से गायब हो गए हैं, ऐसे में अमेन्द्र बिष्ट क्षेत्र के लोगों के बीच पहुँचकर उनकी कुशलक्षेम लेने के साथ ही, दवा, मास्क, सेनेटाइजर वितरित कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस दौरान टीम ने जगह, जगह बुजुर्गों ,युवाओं, महिलाओं, बच्चों आदि का टेंपरेचर और प्लस चेक किया। टीम ने लोगों को मास्क वितरण किए गए, जिन्हें हल्का बुखार था उन्हें डॉक्टर की देखरेख में दवाइयां वितरित की गई। गौरतलब है कि आप प्रदेश के हर विस क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के साथ ही, स्वास्थ्य सेवा, दवा, सेनेटाइजर, मास्क वितरित कर रही है और लोगों को करोना के खिलाफ जागरूक कर रही है, और टीम जनता को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास कर रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर का कहना है कि इस वैश्विक बीमारी से हम सबको मिलकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए ताकि इस वैश्विक बीमारी से पूरे देश विश्व को छुटकारा मिल सके। इस बीच अनिल कंडारी, रणवीर तोमर, सुभाष सेमवाल, सूरज तोमर, धीरज, आदि ने इस कार्य मे सहयोग दिया।
- नैनबाग नई टिहरी से शिवांश कुंवर।
