15 जून तक कोरोना कर्फ़्यू, शराब की दुकानें खुलेगी

जनमंच टुडे/ देहरादून।

शासन ने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है, अब कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक रहेगा। मुख्य सचिव  द्वारा जारी आदेश में कोविड कर्फ्यू को 15 जून तक लिया गया है। इस अवधि में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शिथिलता देने के लिए जिला अधिकारी परिस्थितियों के अनुसार अपने स्तर से आदेश जारी कर सकते हैं। राज्य में राशन की दुकानें सिर्फ नौ और 14 जून को सुबह आठ से एक बजे दोपहर तक खुलेंगी।  सेनेटरी व किताबों की दुकानें  नौ और 14 जून को खुलेंगी।  खाद्य पैकेजिंग, रेडिमेड एकल रूप में, दर्जी की दुकानें, चश्में की दुकानें, साइकिल स्टोर, मोटर पार्टस, की दुकानें 11 जून को  खुलेंगी। फोटो कापी और टिंबर मर्चेंट की दुकानें नौ जून को ही खुलेंगी। शराब की दुकानें नौ जून, 11 और 14जून को खुलेंगी। COVID Curfew के मध्य COVID Vaccination का कार्यक्रम राज्य में जारी रहेगा। Vaccination हेतु निकटवर्ती COVID Vaccination Centre तक (1″ & 2nd Dose हेतु) आवागमन हेतु Vaccination रजिस्ट्रेशन / Messages / Other proof दिखाने पर व्यक्तियों को निजी वाहन, टैक्सी, ऑटो रिक्शा में जाने हेतु छूट दी जायेगी।

शवयात्रा में अधिकतम 20 लोग ही सम्मिलित हो सकते हैं। समस्त शैक्षिक प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान, आदि अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।  समस्त सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बाजार, जिम, खेल संस्थान, स्टेडियम, खेल के मैदान, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडोटोरियम, आदि स्थान व इनसे सम्बन्धित गतिविधियों अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। समस्त सामाजिक / राजनीतिक / खेल गतिविधियों / मनोरंजन / शैक्षिक / सांस्कृतिक स other gatherings and large congregation अग्रिम आदेश तक बंद रहे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *