आप की सक्रियता से विरोधियों में बेचैनी : देवरी

जनमंच टुडे/देहरादून।

सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में  आप की जिला सोशल मीडिया टीम की  बैठक हुई। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य में सोशल मीडिया टीम को पुर्नगठित कर सभी जिलों  में जिला सोशल मीडिया प्रभारियों व  विधानसभा क्षेत्रों में जिला सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियां की है। इस मौके पर स्टेट सोशल मीडिया टीम हेड आशुतोष देवरी, दीपप्रकाश पंत व मनीष तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा सो़शल मीडिया पर अपनी बेहतरीन स्ट्रेटजी के लिये जानी जाती है। दिल्ली में पार्टी की लगातार दो बार की रिकार्ड जीत में सोशल मीडिया टीम का बड़ा योगदान रहा है।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता व सक्रियता भाजपा-कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। बैठक में सोशल मीडिया से सम्बन्धित कई बिन्दुओं पर वक्ताओं ने विचार-विमर्श किया। इस मौके पर वक्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से पार्टी की नीतियों व विचाधारा का प्रचार-प्रसार आम जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा आप के बारे में  झूठे दुष्प्रचार किया जा रहा है। इनसे निपटने के साथ ही सभी सो़शल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के लिये मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारीद्वय सुधीर पंत, सत्यम भाटिया, विकासनगर विधानसभा क्षेत्र से लक्मीकांत गौतम, देहरादून कैंट से प्रियान्शु जैन, ऋषिकेश से अमन नौटियाल, डोईवाला से जगदीश कोहली, रायपुर से अर्शलन, धर्मपुर से बद्रीविशाल, राजपुर से सुमित शर्मा आदि विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *