राहत : आज मिले 395 कोरोना संक्रमित, 21 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में कोरोना की लहर समाप्ति की ओर अग्रसर है, अगर ठीकठाक रहा और ढिलाई नहीं हुई तो एक हफ्ते के प्रदेश कोरोना मुक्त होने की पूरी संभावना है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 395 मामले पाए गए जबकि 21 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 334429 हो गयी है।  एक्टिव केस की संख्या 14122 रह गई है। आज 2335, लोग ठीक हुए । सोमवार को  अल्मोड़ा में 64, बागेश्वर 02, चमोली 22, चम्पावत 11, देहरादून 94, हरिद्वार 62, नैनीताल 35, पौड़ी 18, पिथौरागढ़ 12, रुद्रप्रयाग 03 टिहरी 23, उधमसिंहनगर 39 और उत्तरकाशी में 10 मरीज  कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *