भाजयुमो की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया सेनेटाइज़िंग
जनमंच टुडे/सतपुली।
आज भाजपा युवा मोर्चा के’सेवा ही संठन-2′ के तहत 24 मंडलों के भ्रमण कार्यक्रम के शुरुआती दौर में पौडी जिले के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व मंत्री डॉ धन सिंह रावत की विधानसभा के 5 मंडलों में उनके निर्देशानुसारअभियान चलाया।

अभियान में थलीसैण, पैठाणी, पाबौ के बाद खिर्सू मण्डल में मंडल अध्यक्ष विजय चमोली की अध्यक्षता में खिर्सू मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्वाड़, खिर्सू बाजार, ब्लॉक मुख्यालय, पुलिस चौकी खिर्सू एवं भारतीय स्टेट बैंक सहित समस्त ग्रामीण क्षेत्र में जिला युवा मोर्चा की टीम ने सेनिटाइजेसन किया और ग्रामीणों को मास्क वितरित किया।

इस दौरान युवाओं ने कहा कि कोरोना महामारी से सुरक्षा ही एक मात्र बचने का जरिया है। उन्होंने कहा कि ईएसएस महामारी से बचने के लिए प्रशासन, शासन के गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह बव्वजः घर से बाहर न निकले और भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचे।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क पहने और अपने हाथ साबुन से धोएं या सेनेटाइज़िंग करें।

उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हमे एकजुट होकर लड़ना है और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना होगा।ग्रामीणों ने इस अभियान को चलाकर ग्रामीणों को जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन गैरोला , जिलामंत्री हरेन्द्र सिंह चौहान, पैठाणी मण्डल अध्य्क्ष उत्तम नेगी, खिर्सू मण्डल मंडल अध्यक्ष विजय चमोली के साथ ही अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
- सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।
