करेंट से जान गंवाने वालों के आश्रितों को दिया मुआवजा

जनमंच टुडे/नैनबाग।

टिहरी गढ़वाल के जौनपुर अलमस गांव में चार जून को  ऊर्जा निगम के लापरवाही के चलते11 केवी की झूलते विद्युत लाइन की चपेट में आने से  जान गंवाने वाले नाती व दादा के परिजनों  को ऊर्जा निगम के एसडीओ अंकित तोमर ने मृतकों के गांव पहुंचकर  उनके परिजनों  को दो-दो लाख के चेक दिए । गौरतलब है कि चार जून को अलमस गांव में खेत में काम करने के बाद घर लौटते समय रास्ते में गिरीश व उसके दादा कुंवर सिंह की 11 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने उनकी मौत के लिए ऊर्जा निगम की लापरवाही मानी थी, ग्रामीणों ने कहा था कि तारें बिल्कुल जमीन के कुछ ऊंचाई से गुजर रही थी,उसके बावजूद ऊर्जा निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और दादा, पोते को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंकित तोमर को प्रधान नागेंद्र गुसाईं  व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों पर लंबे समय से लाइन झूल रही है, लेकिन उन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया। एसडीओ ने लाइन का निरीक्षण किया,और कहा कि जल्द ही लाइन को ठीक किया जाएगा ।

  • नई टिहरी नैनबाग से शिवांश कुंवर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *