अब सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेगी दुकानें
जनमंच टुडे/ देहरादून।
सरकार ने व्यापारियों को प्रतिष्ठान खोलने को लेकर प्रदेश बड़ा फैसला लिया है। अब सभी प्रकार की दुकानें सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगी। सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के निर्देश पर मंगलवार शाम को जारी नई एसओपी में कहा गया है कि व्यापारियों के हितों को देखते हुए बाजार को सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खोलने का फैसला लिया गया है, लेकिन सिनेमाघर, मॉल, जिम, खेल संस्थान, स्टेडियम, मनोरंजन पार्क, स्वीमिंग पुल, बार आदि बंद रहेंगे। बाकी प्रतिबंध व छूट पूर्व की एसओपी के अनुसार रहेंगे।
