बेलगाम स्कूटी सवार ने ठेली पर मारी टक्कर, महिला घायल
जनमंच टुडे/कोटद्वार।
मंगलवार को स्टेशन रोड पर एक बेलगाम स्कूटी सवार ने सड़क किनारे खड़ी ठेली को जबरदस्त टक्कर मार दी, हादसे में ठेली में पकौड़े तल रही महिला के चेहरे पर खौलता तेल गिर गया, जिससे महिला का चेहरा जल गया। महिला को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गोविन्द नगर निवासी 50 वर्षीय शशि स्टेशन रोड पर ठेली लगाकर चाय, पकोड़े बना कर जीवन यापन करती हैअन्य दिनों की भांति मंगलवार दोपहर को वह ठेली पर पकोड़े तल रही थी। इसी दौरान दोपहर को एक तेज रफ्तार बेलगाम स्कूटी सवार ने ठेली को टक्कर मार दी। जिससे गर्म तेल महिलाा के चेहरा पर जा गिरा।
