विजय कुमार बने कैन्ट विस क्षेत्र अध्यक्ष
जनमंच टुडे/ देहरादून।
रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष / अनुसूचित जाति जनजाति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोरोना वॉरियर गीताराम जायसवाल ने संस्था का विस्तार करते हुए विजय कुमार को कैन्ट विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया। जायसवाल ने उम्मीद जताई है कि विजय कुमार के आने से संस्था को मजबूती मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्था से जोड़ा जाएगा। जायसवाल ने कहा कि एक महीने में विजय कुमार अपनी विधानसभा क्षेत्र की टीम गठित कर लिस्ट केंद्रीय महासचिव संजय कुमार को देगे। महासचिव संजय कुमार ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था लगातार सामाजिक कार्य कर रही है और समाज को जागरूक कर रही हैं ।
