पिथौरागढ़ : नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत
जनमंच टुडे/पिथौरागढ़।
पिथौरागढ़ जनपद में सरयू नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई है, जबकि तीन किशोरों को बचा लिया गया है। एक साथ पांच किशोरों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिथौरागढ़ के सेराघाट के रामपुर से एक बारात गणाईगंगोली के धौलियाइजर कूना गांव गई थी। बारात लौटने पर परंपरा के अनुसार दुल्हन का भाई, चचेरा भाई सहित तीन अन्य किशोर दुल्हन को विदा करने उसके ससुराल गए थे। गरमी अधिक होने के कारण कुछ किशोर बुधवार सुबह किसी को बिना बताए गांव से 500 मीटर दूर बहने वाली सरयू नदी मेंं नहाने चले गए। दूसरे जगह के होने के चलते किशोर नदी की गहराई और उसके तेज़ बहाव को समझे बिना नदी में उतर गए और डूबने लगे। किशोरों के बहने की खबर लगते ही ग्रामीण तुरन्त मौके पर पहुँचे और आठ किशोरों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन इनमे से पांच किशोरों की मौत हो चुकी थी । डूबने से रवींद्र कुमार(15) पुत्र गोकुल राम, साहिल कुमार(15) पुत्र पूरन राम, मोहित कुमार (17) पुत्र अशोक कुमार, राजेश कुमार( 16) पुत्र खीम राम, पीयूष कुमार( 15) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी धौलियाइजर गांव कूना गणाई गंगोली रामपुर की मौत हो गई। मरने वालों में एक दुल्हन का सगा एवं एक च चेरा भाई भी शामिल है। सूचना पर एसडीएम गंगोलीहाट बीएस फोनिया राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं
