आप पार्टी के गाँव- गाँव,घर-घर’ कार्यक्रम की हो रही तारीफ
जनमंच टुडे/ नई टिहरी नैनबाग।
धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम ‘ गाँव- गाँव,घर-घर’ तेज़ी से चल रहा है, और जनता इसका भरपूर लाभ उठा रही है। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में पाँच टीम ने 750 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाई दी। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाया जा रहा स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम ‘ गाँव गाँव घर घर’ लोगों को राहत देने के साथ ही फायदा पहुँचा रहा है। क्षेत्र के लोग आप द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की खूब तारीफ कर रहे हैं और जो लोग इस कार्यक्रम का लाभ नहीं ले पाए हैं, उनसे लाभ लेने की अपील करने के साथ ही आप पार्टी की प्रशंसा कर रहे हैं। स्यालसी न्याय पंचायत में आम आदमी पार्टी के नेता सुनील जौनपुरी के नेतृत्व में नौघर गाँव में लगभग 60 लोगों का आक्सीजन लेबल मापने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को दवा वितरित की साथ ही उन्हें कोरोना से बचने की जानकारियां भी दीं। सुनील ने बताया कि सभी ग्रामीणों और स्थानीय आशा वर्कर व आंगनवाड़ी कार्यकत्री का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

आम आदमी पार्टी का यह अभियान टिहरी जोन प्रभारी हर्षित नौटियाल और आप नेता अमेंद्र बिष्ट की देखरेख में चल रहा है। ग्राम सभा नौघर में आंगनवाड़ी, आशा के सहयोग से ग्रामीणों का थर्मल स्कैनिंग व पल्स रेट नापी गई और जिन को खांसी जुखाम वा बुखार आदि की शिकायत थी उनको मेडिकल किट दी गई। कार्यक्रम में लीला देवी, सीमा देवी बिना देवी, अमित संजय,सुरेश कुमार सचिन मनोज आदि लोगों ने सहयोग किया।
- शिवांश कुंवर, नैनबाग।
