ग्रामीणों से की सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

हंस फाउंडेशन, समूण फाउंडेशन एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमलोली अर्जुन सिंह नेगी के सहयोग से ग्राम पंचायत घिमलोली व क्यूडी़ के विभिन्न तोको में मास्क, सैनिटाइजर व आक्सीमीटर वितरित किये गये। इस दौरान ग्रामीणों को मास्क पहनने, भीड़भाड़ से दूर रहने के साथ ही सोशल दूरी बनाए रखने की सलाह दी। हंस फाउंडेशन व समूण फाउंडेशन के द्वारा ग्राम पंचायत घिमलोली के ग्वास, स्वारी, झूणी, बगोठी, ग्वाड, सिमारताल तथा ग्राम पंचायत क्यूडी़ के कालिकानगर, क्यूडी़, कांडा, खडपतियाखाल, ढौढिक सहित दोनों ग्राम पंचायतों के विभिन्न तोको में मास्क , सैनिटाइजर व आक्सीमीटर वितरित किये।

क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमलोली अर्जुन सिंह नेगी ने बताया कि दोनों फाउंडेशन के सहयोग से सभी तोको में मास्क, सैनिटाइजर व आक्सीमीटर वितरित किये गये। जिन ग्रामीणों तक मास्क व सैनिटाइजर नहीं पहुंचे हैं, उन्हें शीध्र मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों फाउंडेशन द्वारा सीमान्त ग्राम पंचायतों को मास्क, सैनिटाइजर व आक्सीमीटर वितरित कर सराहनीय कार्य किया गया है।

इस मौके पर प्रधान घिमलोली बसन्ती देवी, उप प्रधान प्रेम सिंह नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष क्यूडी़ मीना देवी, नीरज सिंह नेगी, बीरेन्द्र सिंह नेगी, गोविन्द सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह बुटोला मौजूद थे।

लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *