पोखड़ा में महिला को मारने वाली मादा गुलदार ढेर

जनमंच टुडे/ सतपुली।

चौबट्टाखाल के ब्लाक पोखड़ा के  डबरा ( मझगांव) में खेतों में काम करते वक़्त घात लगाकर गोदम्बरी देवी देवी की जान लेने वाले गुलदार को देर रात करीब आठ बजे शूटरों ने ढेर कर दिया है।

गुलदार के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। महिला को मारने वाला गुलदार मादा थी। गुलदार को वही पर मारा गया जहां पर उसने महिल को मौत के घाट उतारा था।

गुलदार द्वारा महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ग्रामीणों में रोष बना हुआ था, जिसके बाद देेेर शाम को मुख्य वन जंतु प्रतिपालक ने गुलदार को पकड़ने या फिर मारने के निर्देश दिए थे , जिसके बाद शूटरों ने गुलदार को ढेर कर दिया।

 

सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *