कोट ब्लाक के रखूणगांव में झील में डूबे डूबने भाई- बहन, मौत
जनमंच टुडे/ पौड़ी ।
जनपद के कोट ब्लाक के ग्राम रखूण में अपने ननिहाल आए भाई बहनों की नहाते समय झील में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पौड़ी ब्लाक के सिरोली गांव के प्रमोद रावत की बेटी दिव्या रावत (16) और पुत्र अमन रावत (14) आजकल कोट ब्लाक के रखूण गांव स्थित अपनी नानी के यहां गए हुए थे। गुरुवार शाम के समय दोनों भाई, बहन मामा की लड़की के साथ गांव के गेंठीछेड़ा नामक झरने की झील में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक एक का पैर फिसला तो दूसरे को बचाने के फेर में दोनों झील में जा गिरे और डूब गये। दोनों को डूबता देेेख मद्दत के लिए मामा की लड़की चिल्लाती हुुुए गांव की ओर दौड़ पड़ी और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल की और दौड़ पड़े आवर उन्होंने दोनों को झील से बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। भाई, बहन की मौत से गांव के साथ ही परिवार में मातम पसरा हुआ है।
- पौड़ी से जगदम्बा डंगवाल की रिपोर्ट।
