उक्रांद कार्यकर्ताओं ने डॉ डीडी पंत को किया नमन

जनमंच टुडे/ देहरादून ।
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रथम अध्यक्ष डॉ डीडी पंत की 12 वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि  डॉ देवी दत्त पंत सन 1979 में 25 जुलाई को दल के प्रथम अध्यक्ष बने। डॉ पंत कुमाऊँ यूनिवर्सिटी के प्रथम कुलपति रहे। पिथौरागढ़ के देवराडी गांव में उनका जन्म हुआ। भौतिकी के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा।

आज भी बीएससी के सेलेब्स में पंत रेज़ पढ़ाई जाती है। ‘थिंक ग्लोबली एंड एक्ट लोकली’ एक नारा पंत ने ही दिया था। यही सोच उस महान वैज्ञानिक की रही, तभी उन्होंने उत्तराखंड के समग्र विकास की अवधारणा लेकर उक्रांद की संरचना 24 व 25 जुलाई 1979 अनुपम होटल मसूरी में की व दल के प्रथम अध्यक्ष बने। इस अवसर पर लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय,विजय बौड़ाई, विपिन रावत,अशोक नेगी,राजेन्द्र बिष्ट दीपक रावत,नरेश गोदियाल आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed