उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं की परीक्षा को लेकर नए निर्देश जारी
जनमंच टुडे/ देहरादून।
प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा रद्द/निरस्त किये जाने का निर्णय लिया गया है।

नए आदेश के अनुसार 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदण्ड पृथक से निर्धारित/तैयार किये जायेगें।
यदि कोई अभ्यर्थी दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो वह परिस्थितियां सामान्य होने पर बोर्ड द्वारा परीक्षा कराई जाति है तो विद्यार्थी परीक्षा में आवेदन कर सकता है।कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दिन-प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं, अतः प्रदेश में सभी स्तरों पर इससे बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत शासनादेश संख्या 226 / XXIV-B-5 / 2020 -3 (1) 2020 दिनांक 25 अप्रैल, 2021 द्वारा चार मई, 2021 से 22 मई, 2021 के मध्य प्रस्तावित कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा स्थगित करते हुये एक जून, 2021 को परिस्थितियों का पुनः मूल्यांकन / आंकलन करते हुये नवीन तिथियों की घोषणा पृथक से किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे।
