वैक्सीनेशन एवं औषधी किट वितरण कार्य में तेज़ी लाएं : डॉ जोगदण्डे

जनमंच टुडे/पौड़ी।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन शिविर लगाने, औषधि किट वितरण, कोविड जांच आदि कार्य में तेजी लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनपद के क्षेत्रान्तर्गत वैक्सीनेशन कार्य एवं औषधि किट वितरण कार्य की जानकारी लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। वर्चुअल के माध्यम से जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी को उन्होंने उक्त कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपादन हेतु सहयोग मुहैया कराने एवं  निरीक्षण करने के  निर्देश दिये। उन्होने कहा कि क्षेत्र में वैक्सीनेशन शिविर कार्यक्रम में कोई लाभार्थी न छूटे इस बात को गम्भीरता से लें। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन शिविर की शेड्यूल का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।

 

कहा कि इसकी जानकारी जनमानस को होनी चाहिए जिससे वे अपने क्षेत्र में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में समय पर पहुंच कर टीका लगा सकें। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी आयोजित वैक्सीनेशन कार्यक्रमों की जानकारी से ग्रामीणों को जागरूक कराने के निर्देश दिये। साथ ही ग्राम पंचायतो में मुहैया औषधि को बीमार एवं लक्षण वाले लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों में कोविड 19 के दृष्टिगत आयोजित हो रही समस्त कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। वैक्सीनेशन शिविर, कोरोना जांच, औषधि किट वितरण, मेडिकल स्टोरों एवं संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था  बनायेगें। अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाय। साथ ही  दिव्यांग, असहाय, वृद्ध, बीमार, मजदूर आदि व्यक्तियों की डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जबकि कोविड 19 की महामारी से अपने माता, पिता, अभिभावक की मृत्यु होने वाले 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की पुनः सत्यापन कर डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। आवश्यकता अनुरूप वैक्सीनेशन केन्द्रों में सुरक्षा कार्मिक की भी तैनाती कराने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डा एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी पौड़ी श्याम सिंह राणा, डीपीआरओ एम एम खान, डा0 आशीष गुसाई तहसीलदार एच एम खंडूरी, तहसीलों से उपजिलाधिकारी कोटद्वार, योगेश मेहरा, श्रीनगर रविन्द्र बिष्ट, सतपुली संदीप कुमार, लैसडोन अपर्णा ढौडियाल सहित खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार आदि ने हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *