गंगोत्री- यमुनोत्री धाम की व्यवस्था मिली चाकचौबंद

जनमंच टुडे/पौड़ी/उत्तरकाशी।

चारधाम यात्रा भ्रमण, निरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल आयुक्त  रविनाथ रमन रविवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे। आयुक्त ने  यमुनोत्री धाम पहुंचकर  धाम परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने कहा राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में किस तरीके से परिपालन हो रहा है उसका निरीक्षण किया गया। चूंकि वर्तमान में चारधाम यात्रा बंद है, भविष्य में परिस्थिति अनुकूल होने पर सरकार यदि चारधाम यात्रा शुरू करती है तो उसकी अवस्थापना सुविधाओं का रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।

आयुक्त गढ़वाल रमन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं नव निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया व सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने यमुनोत्री धाम परिसर में स्थपित सीसीटीवी कैमरे निरीक्षण में सही पाए गए।  एसओपी परिपालन के साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग,मंदिर परिसर  साफ सफाई, कूड़े का निस्तारण आदि व्यवस्थाएँ चाक चौबंद पायी गई । बंडेलीगाड़ से ऊपर पैदल मार्ग का कुछ हिस्सा बीते दिन बारिश के कारण धंस गया था जिसे तत्काल ठीक करने के निर्देश ईई को दिए। पैदल मार्ग पर पीने के दो  टैंक में लीकेज  पाया गया जिसे ठीक करने के निर्देश ईई जल संस्थान को दिए। जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने गढ़वाल आयुक्त को अवगत किया कि जनपद में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वेक्सीन आ चुकी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों,होटल व लॉज चलाने वाले सभी का खरसाली में केम्प लगाकर वैक्सिननेशन करने के निर्देश उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को दिए।

इस दौरान एसडीएम बड़कोट चतर सिंह चौहान, एएमए जिला पंचायत कबुलचंद, उपाध्यक्ष यमुनोत्री मंदिर समिति राजस्वरूप उनियाल,सचिव सुरेश उनियाल, प्रवक्ता जय प्रकाश उनियाल,पंच पंडा समिति पुरोहित महासभा सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *