थलीसैंण के क्षेत्रवासियों को दी विकास की सौगात
जनमंच टुडे/पौड़ी/थलीसैण।
रविवार को उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल ,आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड थलीसैण के अंतर्गत बिंदेश्वर मंदिर जाने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास व तोल्यू पेयजल योजना का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों में तेजी से कार्य करने को कहा।
डॉ. रावत ने थलीसैंण के ब्लॉक सभागार में सिंचाई विभाग , लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक की ।

इस दौरान उन्होंने चोपड़ाकोट– चौथान के निर्माणाधीन एवं स्वीकृत कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली । डॉ रावत ने कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण के निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।

उन्होंने आम जनमानस से सेनेटाइजर, मास्क व सार्वजनिक स्थानों में सामाजिक दूरी का अनुपानल करने की अपील की। इस अवसर पर राज्य सहकारिता संघ अध्यक्ष मातबर सिह रावत, थलीसैंण ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री आनंद सिंह नेगी, नवीन जोशी, मनवर सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
