जरूरत पड़ने पर लेंगे वर्ड विजन की सहायता : डीएम

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

वर्ल्ड विजन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सीएमओ कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे को कोविड-19 से बचाओ हेतु राहत उपकरण दिया।
जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने कहा कि वर्ड विजन द्वारा वैश्विक महामारी कोविड से बचाव हेतु राहत उपकरण देकर अपना सहयोग प्रदान की है। जिस पर वर्ड विजन संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि आगे भी स्वास्थ्य सम्बन्धित उपकरणों की जरूरत पड़ने पर वर्ड विजन की सहायता लेंगे।
वर्ल्ड विजन संस्था द्वारा जिलाधिकारी को ऑक्सीजन कन्सेन्टर, कोरोगेटेट बेड, पीपीई किट, आस्को मीटर, एन 95 मास्क, सेनेटाइजर, गल्फस सहित अन्य कोविड सबन्धित राहत सामाग्री उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग को कोविड से बचाव सम्बन्धित राहत उपकरण दिए गए। कहा इन उपकरणों को बड़े से छोटे अस्पतालों में पहुंचाए गए, जिससे वहां लोगों को काफी सुविधाएं मिल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। कहा कि कोविड काल में लोगों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की काफी मदद की है। उन्होंने सभी संस्थाओं व अन्य लोगों द्वारा दिये गए स्वास्थ्य उपकरणों हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, वर्ड विजन के मैनेजर राजू जेम्स, शिवांग, आशीष, विनय पहाड़ी, विकास, सुभाष आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *