पोखड़ा के मनदीप सिंह नेगी ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

पौड़ी जिले के का लाल ने सरहद पर फर्ज निभाते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में सीमा की सुरक्षा में तैनात गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी (23) पुत्र सत्यपाल सिंह पोखड़ा प्रखंड के ग्राम सकनोली वीरगति को प्राप्त हुए हैं। शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीद मनदीप सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। अपने लाडले की शहादत के बाद मनदीप की माता हेमंती देवी बेसुध हैं। जुलाई में मनदीप को शादी की तैयारियों के लिए घर आना था।

पौडी से जगदम्बा डंगवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *