नदी में नहाने उतरे चार युवक, एक की डूबने से मौत

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

कोसी नदी में नहाने उतरे चार युवकों में से एक युवक की डूबने से से मौत हो गई।  एसडीआरएफ व पुलिस के गोताखोरों ने डूबे युवक को तलाशने रेक्स्यू अभियान शुरू किया, लेकिन गोताखोरों को युवक का कुछ पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी के गंगापुर कबड़वाल बच्ची नवाड, हल्दूचौड़ निवासी रोहित कुमार(25) पुत्र चंद प्रकाश अपने छोटे भाई सौरभ व सूरज व जगतपाल शर्मा को साथ लेकर पहाड़ में सैर सपाटा करने के लिए निकला था। इस दौरान अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे चारों युवक भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-87 पर नावली के पास कोसी नदी में नहाने उतर गए । इसी दौरान  रोहित नदी के गहरे  व भंवर वाले क्षेत्र में पहुंच गया और डूबने लगा, उसके साथियों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन वह उसे बाहर नहीं निकाल जा  सके। इसके बाद उसके साथियों ने पुलिस को मामले की जानकरी दी। जिसके बाद मौके पर एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खोज व बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय गोताखोर भी डूबे युवक को खोजने का प्रयास में जुटे, लेकिन किसी को कोई सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक नदी में डूबे युवक का कोई पता नहीं चला है। एसडीआरएफ की टीम उनकी खोज में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *