डीपीएस रावत ने दी रणबांकुरे को भावभीनी श्रद्धांजलि
जनमंच टुडे/ सतपुली।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय पोखड़ा के सकलोनी निवासी मनदीप सिंह नेगी के देश की रक्षा के खातिर प्राणों की आहुति पर पौड़ी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी इं डीपीएस रावत ने दुख जताया है, और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं मनदीप के शहीद होने व उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। उन्होंने देश की रक्षा के लिये अपना बलिदान दिया है। उनके बलिदान को देश व प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां हमें अपने वीर की शहादत पर गर्व है। वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। रावत ने कहा कि समस्त देश एवं प्रदेशवासी इस वीर सपूत के सदैव ऋणी रहेंगे। रावत ने कहा कि पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ सदैव खडा है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें।
