कोरोना को लेकर सजग दिखे सतपुली के वाशिंदे, लगाई वेक्सीन
जनमंच टुडे/ सतपुली।
सतपुली में वेक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है और लोग वेक्सीन लगाने पहुँच रहे हैं। शनिवार को भी नगर में वेक्सीनेशन हुआ। सरकारी अस्पताल सतपुली में आज 197 लोगों ने कोविड-19 से निजात पाने के लिए टीका लगाया। डॉ अश्विनी कुमार डॉ शिव कुमार की देखरेख में सतपुली के सरकारी अस्पताल में लगाए गए कोविड-19 के टीके लगाने के लिए लोग सुबह से ही अस्पताल में लाएं पर लगने शुरू हो गए।

भीड़ ने संयम का परिचय देते हुए उमस और धूप में लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। स्वास्थ्य विभाग सतपुली के स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए। टीकाकरण अभियान में माधवी कुशवाहा, विक्रम शाह, किरण जोशी, मेघा बहुखंडी, संजीव पारसा, दीपिका असवाल, आरती देवी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
- सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।
