आज सकलोनी में मुख्यमंत्री
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शहीद जवान मनदीप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गांव विकासखंड पोखडा सकनोली पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे । जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपैड पोखडा पहुंचकर कार द्वारा 9:30 बजे शहीद जवान मनदीप के गांव सकनोली पहुंचेंगे, जहां वे शहीद पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के श्रद्धांजलि देंगे इसके बाद मुख्यमंत्री पोखडा हेलीपैड से हल्द्वानी रवाना होंगे।

