अस्पताल के नलों में 10 दिनों बाद टपका पानी
जनमंच टुडे/ सतपुली।
उप जिला अधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर सरकारी अस्पताल सतपुली में 10 दिनों के बाद पानी पहुंचा , जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बताते चलें लगातार बारिश के चलते सतपुली उखलेत जाने वाली रोड के मलबे के कारण टूट गई थी अस्पताल जाने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से अस्पताल में पानी की किल्लत बनी हुई थी। उप जिलाधिकारी सतपुली के दिशा निर्देशन पर मलबा हटाकर क्षतिग्रस्त नलों का जोड़कर पानी सुचारु किया गया। अस्पताल के डॉक्टर आशीष कुमार चिकित्सा अधिकारी ने उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार से समस्या हल करने की शिकायत की थी। वही अस्पताल ने जल संस्थान को भी भेजा था पत्र में उन्होंने सीएमओ पौड़ी को भी अवगत कराया था जिसका संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी सतपुली ने टैंकर के माध्यम से सरकारी अस्पताल में पहले पानी भिजवाया था।
