देवाल के रतूड़ा में खाई में गिरी कार, दो की मौत
जनमंच टुडे/ गोपेश्वर।
चमोली से देहरादून जा रही कार विकासखंड देवाल, रतूडा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक लापता बताया जा रहा है। हादसे में छह वर्षीय बालक व अन्य दो लोग घायल हो गए उन्हें एयरलिफ्ट करके बेस अस्पताल श्रीनगर व एम्स में भर्ती कराया गया है। बालक का ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक कार चमोली जनपद से देहरादून के लिए चली, जैसे ही 10 बजके के करीब कार देवाल ब्लॉक मैं रतूडा के समीप पहुँची। इसी दौरान कार सडक से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना लोगों ने तुरन्त प्रशासन को दी। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। छह वर्षीय बालक समेत दो अन्य को एअरलिफ्ट कर इलाज के लिए श्रीनगर व ऋषिकेश भेजा गयाहै, जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और सुईया गांव से देहरादून जा रहे थे।
