‘बाहर’ हुए पॉलिटेक्निक के संविदाकर्मी होंगे ‘अंदर’

जनमंच टुडे/ देहरादून।

धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गेस्ट टीचरों का वेतन 15 हज़ार से बढ़ाकर 25 हजार  कर दिया गया है। वही अतिथि शिक्षकों को  उनके गृह जनपदों में नियुक्तियां दी जाएगी। वही  विभिन्न विभागों में रिक्त 22 हज़ार पदों पर जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं उपनल कर्मचारियों के मामले में  फैसला लेने के लिए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति पुलिस के ग्रेड पे पर विचार करेगी। वही  पॉलिटेक्निक में संविदा पर काम करने वाले जिन कर्मचारियों को 2018 में  बाहर किया गया था उन्हें  वापस लेने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने मनरेगा के रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरने का भी निर्णय लिया है। साथ ही अब जिला रोजगार कार्यालय को आउट सोर्सिंग एजेंसी बना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *